अमेठी में सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर पर हमला! 15-20 लोगों ने गेट तोड़कर मचाया हंगामा, सामने आए चौंकाने वाले आरोप
ADVERTISEMENT
Amethi Attack Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर देर रात कथित रूप से 15–20 लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की कोशिश की.
Amethi Attack Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर देर रात हुए कथित हमले से हड़कंप मच गया है. आरोप है कि 15 से 20 की संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने उनके आवास पर गेट तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी. पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां यह घटना देर शाम के बाद हुई.