लेटेस्ट न्यूज़

लीक नहीं यहां तो पूरा सिस्टम ही हैक है... SSC GD पेपर लीक मामले में अंकित भाटी सर ने खोल दी सारी पोल

SSC GD परीक्षा में कथित हैकिंग और धांधली को लेकर शिक्षक अंकित भाटी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन CBT परीक्षाओं में पूरा सिस्टम हैक कर रिमोट एक्सेस से पेपर सॉल्व कराया जाता है. मामले की CBI जांच की मांग उठी है.

ADVERTISEMENT

Ankit Bhati
Ankit Bhati
social share
google news

Ankit Bhati Interview: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक SSC GD भर्ती परीक्षा पर इस समय हैकिंग और धांधली की वजह से चर्चा में है. देश के युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले शिक्षक अंकित भाटी सर ने 'यूपी Tak' से खास बातचीत में ऑनलाइन परीक्षा (CBT) की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. अंकित भाटी ने आधिकारिक बयानों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि ऑफलाइन परीक्षाओं में पेपर लीक होता है. वहीं ऑनलाइन परीक्षाओं में सीधे कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया जाता है. उन्होंने एसटीएफ की जांच के हवाले से 'ईश्वर प्रसाद' नाम के एक मुख्य आरोपी का जिक्र करते हुए बताया कि देश के 100 से लेकर 500 से अधिक लैब्स में धांधली का यह खेल चल रहा है जिस पर शासन-प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है.