आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, उन्नाव में डबल डेकर बस पलटने से 7 यात्रियों की मौके पर हुई मौत...
ADVERTISEMENT
Unnao Bus Accident: उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक डबल डेकर बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद लगना मानी जा रही है.
Unnao Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया.