UPTak Baithak Logo

अक्षय कुमार संग बेटी अक्षरा को डांस करता देख इमोशनल हुईं उनकी मां, बॉलीवुड स्टार संग एक्ट्रेस की जोड़ी हो गई सुपरहिट

Akshara Singh mother emotional: अक्षरा सिंह के बॉलीवुड डेब्यू गाने ‘घिस घिस घिस’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. अक्षय कुमार संग बेटी को स्क्रीन पर देख मां नीलिमा सिंह भावुक हो गईं. वायरल वीडियो में मां-बेटी का इमोशनल बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.

ADVERTISEMENT

Akshara Singh mother emotional
Akshara Singh mother emotional
social share
google news

Akshara Singh mother emotional: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर हिंदी सिनेमा जगत में एक सॉलिड एंट्री मार ली है. अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का नया बॉलीवुड गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अक्षरा का ये गाना देख उनकी मां नीलिमा सिंह इमोशनल हो गईं. टीवी स्क्रीन पर अक्षय कुमार संग बेटी को कमर मटकाते देख मां के आंसू छलक पड़े जिसका एक बेहद खूबसूरत वीडियो खुद अक्षरा ने शेयर किया है.