ट्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, जांच में आया नया मोड़
ADVERTISEMENT
Twisha Sharma Case: ट्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है और जांच अब सीबीआई के हवाले है.
Twisha Sharma Case: बीते कुछ दिनों से नोएडा की रहने वाली और भोपाल में अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई ट्विषा शर्मा के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस हाई प्रोफाइल केस में अब सीबीआई की एंट्री हो चुकी है और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है. घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, पति समर्थ सिंह का फरार होना और फिर सरेंडर करना जैसे घटनाक्रमों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.
