लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में कांवड़ियों से हुई मारपीट की पूरी कहानी तो अब पता चली, पुलिस ने इन्हें पकड़ा

ADVERTISEMENT

Amroha Kanwar Camp Attack: अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले बवाल! शिव मंदिर के पास कांवड़ शिविर पर पथराव और मारपीट. पुलिसकर्मी समेत कई घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार. देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.

social share
Google CTA

अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा में महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले शिव मंदिर के पास लगे कांवड़ शिविर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ. इस घटना में एक पुलिसकर्मी और कई कांवड़िए घायल हो गए हैं. घटना शनिवार रात करीब 9:00 बजे की है. शिव मंदिर के पास कांवड़ियों का शिविर लगा हुआ था और वहां भंडारा चल रहा था. आरोप है कि पास में ही दूसरे पक्ष के कुछ युवक केक काट रहे थे और उन्होंने कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां और गाली-गलौज की. जब कांवड़ियों ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कांवड़ियों, महिलाओं और बटुकों को बुरी तरह पीटा. इस पथराव और मारपीट में एक पुलिसकर्मी के सिर में भी गंभीर चोट आई है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने पथराव किया और मंदिर पर हमला करने का प्रयास किया. 

अभिषेक सैनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इमरान, मुकीम, यूनुस अली और मोहम्मद जाहिद समेत 4 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने अब तक 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि विवाद एक युवक (जो खुद को पत्रकार बता रहा था) द्वारा वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ था. इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.