लेटेस्ट न्यूज़

अजय राय से विवाद के बाद सामने आईं ममता चौधरी, बोलीं- उन्हें जाती सूचक शब्दों से किया गया अपमानित

ADVERTISEMENT

UP Congress Controversy: उत्तर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस घटना में यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता चौधरी का कहना है कि उन्होंने अजय राय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी.

social share
Google CTA

UP Congress Controversy: उत्तर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस घटना में यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता चौधरी का कहना है कि उन्होंने अजय राय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन फिर भी उनके साथ बदसलूकी की गई. ममता ने अजय राय को दलित विरोधी बताया है और कहा है कि उनके पास एक फुटेज है जिसमें अजय राय अपने लोगों से महिलाओं को पीटने के लिए कह रहे हैं. इस विवाद ने पार्टी के अंदर गुटबाजी को सबके सामने लाकर रख दिया है.

औकात वाली बात से बढ़ा विवाद

ममता चौधरी ने बताया कि विवाद की शुरुआत अजय राय के यह कहने से हुई कि 'औकात में रहो'. ममता का कहना है कि उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि 'औकात की बात मत करिए.' उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें भीड़ में जाकर देखने का शौक नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और कल तक जो लोग कह रहे थे कि ममता ने गाली दी, वे अब खुद एक्सपोज हो गए हैं, क्योंकि फुटेज से साफ हो गया है कि उन्होंने कोई गाली नहीं दी थी.

महिलाओं को पीटने का आरोप

ममता चौधरी ने अजय राय और उनके समर्थकों पर महिलाओं के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि अजय राय ने उन्हें 'दो टके की औरत' और 'दो टके की दलित' जैसे शब्दों से अपमानित किया. ममता ने यह भी दावा किया कि उनके पास एक फुटेज है, जिसे वह जल्द ही सार्वजनिक करेंगी, जिसमें अजय राय खुद अपने समर्थकों से महिलाओं को पीटने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं. ममता का सवाल है कि बिना किसी संरक्षण के कोई महिला पर जूता-चप्पल कैसे चला सकता है.

इमरान मसूद के साथ भी हुई धक्का-मुक्की

ममता चौधरी का आरोप है कि अजय राय के समर्थक पूरी प्लानिंग के साथ आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. ममता ने कहा कि आर्यन मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने इमरान मसूद को धक्का दिया और उनका गिरेबान पकड़ा. ममता ने कहा कि यह दलित विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता का हिस्सा है, जिसकी शिकायत वह प्रदेश प्रभारी और पार्टी नेतृत्व से करेंगी.