UP Weather Update: यूपी में कल बदलेगा मौसम! इन 4 जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किए नए अपडेट
यूपी में कल यानि 13 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Forecast: यूपी में कल यानि 13 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
पूर्वांचल में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. खासतौर पर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में कहीं-कहीं एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना जताई गई है. इसका मतलब है कि पूर्वांचल के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, पश्चिमी यूपी में भी सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान नहीं है, बल्कि कुछ स्थानों पर ही मौसम बदल सकता है.
मौसम विभाग ने जारी नहीं की कोई चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार, 13 अक्टूबर के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. ऐसे में बारिश की संभावना के बावजूद फिलहाल किसी बड़े मौसमी अलर्ट का अनुमान नहीं है.
अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा परिवर्तन होने का अनुमान नहीं जताया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.
