लेटेस्ट न्यूज़

CJP के नेता आज जाएंगे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास भारी सुरक्षा बल तैनात

ADVERTISEMENT

CJP Protest: नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास सीजेपी नेताओं के प्रदर्शन की अनुमति मांगने से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में बैरिकेडिंग के साथ दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और एसएसबी के जवान तैनात हैं.

social share
Google CTA

CJP Protest: नई दिल्ली के राजीव चौक जाने वाले रास्ते और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां पुलिस ने हर तरफ बैरिकेड्स लगा दिए हैं और आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. यह पूरी तैयारी सीजेपी नेताओं के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले की गई है. वह प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति मांगने जा रहे हैं.

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स, सशस्त्र सीमा बल और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की वैन भी मौजूद है. पुलिस ने इलाके में बैरिकेड्स लगाकर बीएसएनएस की धारा 163 लागू होने की चेतावनी भी लगा रखी है. पुलिस संदिग्ध लगने वाले लोगों और टैक्सियों को रोककर पहले पूछताछ कर रही है.

प्रदर्शन की अनुमति मांगने का इंतजार

इस कड़ी सुरक्षा का मुख्य कारण सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हैं. ये तीनों नेता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में अपने प्रदर्शन के लिए पुलिस से औपचारिक अनुमति मांगने के लिए आने वाले हैं. हालांकि, अभी तक ये नेता पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं और सभी को उनके आने का इंतजार है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पुलिस इस बार उन्हें प्रदर्शन करने की इजाजत देगी या फिर से अनुमति देने से मना कर देगी.

10 तारीख के मुकाबले हालात सामान्य

पुलिस ने सुरक्षा जरूर कड़ी की है, लेकिन ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक रास्ता पूरी तरह से खुला रखा गया है. जिन लोगों के पास पास है या जो अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के जाने दिया जा रहा है. अगर 10 तारीख से तुलना करें, तो आज ट्रैफिक काफी सामान्य और बेहतर तरीके से चल रहा है. आपको बता दें कि 10 तारीख को पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन बुलाया गया था, जिसके कारण प्रशासन को भारी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी थी.