लेटेस्ट न्यूज़

राज्यसभा का प्रमाणपत्र मिलते ही धनराज नथवानी ने अखिलेश का नाम लेकर कही ये बात, दे दिया बड़ा हिंट!

धनराज नथवानी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र मिलने की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान द्वारकाधीश, श्रीजी बावा और माताजी का आशीर्वाद जताते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में काम करने की बात कही.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित धनराज नथवानी ने सोमवार को चुनाव का प्रमाणपत्र मिलने की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान द्वारकाधीश, श्रीजी बावा और माताजी का आशीर्वाद जताया. नथवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में वह राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े उनके प्रगतिशील विजन को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे.

धनराज नथवानी ने अपने पोस्ट में लिखा कि श्रीजी बावा, भगवान द्वारकाधीश और माताजी की कृपा से उन्होंने आज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र स्वीकार किया. उन्होंने अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में काम करने और उनके विजन को आगे बढ़ाने की बात भी कही.

अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में काम करने की बात

धनराज नथवानी के ट्वीट में सबसे अहम बात अखिलेश यादव के प्रति उनका रुख है. उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा में उनका ध्यान अखिलेश यादव की प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने पर रहेगा. उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि वह उच्च सदन में उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों और विकास के विषयों पर काम करने को प्राथमिकता देंगे.

कौन-कौन थे उम्मीदवार?

राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवार उतारे थे. इनमें प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी थे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के 8 उम्मीदवार धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार थे. सपा और भाजपा के सभी 10 उम्मीदवार अब निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

कौन हैं धनराज नथवानी?

धनराज परिमल नथवानी का लंबा पेशेवर जुड़ाव रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से रहा है. वह कंपनी में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और गुजरात के जामनगर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े हैं. उनका रिलायंस इंडस्ट्रीज में कुल कार्यकाल 16 साल बताया गया है.

नथवानी ने अक्टूबर 2010 से फरवरी 2015 तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया. इसके बाद मार्च 2015 से जनवरी 2019 तक ग्रुप सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली. फरवरी 2019 से ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर हैं. उनके पेशेवर काम का जुड़ाव मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात से रहा है.

रिलायंस समूह की दूसरी कंपनियों में भी उनकी अहम जिम्मेदारियां हैं. वह जनवरी 2022 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं. इसके अलावा अक्टूबर 2020 से रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड में भी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में डायरेक्टर (कॉरपोरेट अफेयर्स) हैं. उद्योगपति मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं.  परिमल नथवानी खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं. झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं और जून 2026 में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे. इससे पहले वह आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन पर भी राज्यसभा सांसद बने थे.

ट्रेन हो गई है 3 घंटे से ज्यादा लेट, अब रेलवे किन लोगों को देगा मुफ्त खाना या पूरा रिफंड?