यूपी में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी! जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
ADVERTISEMENT
UP Weather Update Today: यूपी में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी! झांसी से लेकर वाराणसी तक पारा 30 डिग्री के पार. जानिए मौसम विभाग ने 16 फरवरी के लिए क्या जारी किया है पूर्वानुमान.
उत्तर प्रदेश में फरवरी का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन मौसम ने मई-जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है और दिन के समय धूप काफी तेज महसूस हो रही है. सुबह की हल्की ठंड अब दोपहर की चुभती धूप में बदल गई है. अधिकतम तापमान 28 से 30° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15° सेल्सियस के आसपास रहेगा.