Panchayat Chunav: सपा सांसद हरेंद्र मलिक के गांव काजीखेड़ा के प्रधान को लेकर ये क्या बोल रहे लोग?
Pradhan Election Muzaffarnagar 2026: सांसद हरेंद्र मलिक के पुश्तैनी गांव काजीखेड़ा में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा! वर्तमान प्रधान पर लगाए शराब तस्करी और विकास न करने के आरोप. देखिए क्या मांगता है यह गांव.
ADVERTISEMENT
मुजफ्फरनगर के काजीखेड़ा गांव में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. यह गांव समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे विधायक पंकज मलिक का पुश्तैनी गांव है. हालांकि, विडंबना यह है कि यह गांव न तो हरेंद्र मलिक के लोकसभा क्षेत्र में आता है और न ही पंकज मलिक के विधानसभा क्षेत्र में, इसलिए वे सीधे तौर पर अपनी निधि से यहां विकास कार्य नहीं कर सकते. यूपी Tak की 'पंचायती पड़ताल' में ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान और गांव की व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं: