बसपा फिर कांग्रेस और अब सपा में शामिल हो गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव के सामने ये सब बोले
UP News: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कई अन्य नेताओं के साथ मिलकर सपा ज्वाइन की है. वह बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस थोड़ी थी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कभी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी नेताओं में शामिल रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी में शामिल हुए. आपको बता दें कि बसपा के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस का हाथ थामा था. मगर फिर उन्होंने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब वह सपा में शामिल हुए हैं.