लेटेस्ट न्यूज़

10 साल के बच्चे का ‘किडनैप’ निकला यूट्यूब प्रैंक! 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

Kanpur Prank Kidnapping Case: कानपुर के बर्रा क्षेत्र में 10 वर्षीय हर्षल की कथित किडनैपिंग का मामला सामने आया, जिसे बाद में यूट्यूबर्स द्वारा किया गया प्रैंक बताया गया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Kanpur Prank Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बर्रा क्षेत्र में 10 वर्षीय हर्षल के साथ कथित किडनैपिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. आरोप है कि दो लड़कों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा किया और परिवार से 2 लाख रुपयों की मांग की. बेटे के अचानक गायब होने और फिरौती जैसे कॉल आने से परिवार दहशत में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जांच में मामला गंभीर अपहरण का प्रतीत हुआ.