शंकराचार्य को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश ने दिया बवाली बयान तो जितेंद्रनानंद सरस्वती को आ गया गुस्सा
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav on CM Yogi: "भगवा पहनने और कान छिदवाने से कोई योगी नहीं बनता!" अखिलेश यादव के इस बयान पर भड़के साधु-संत. वसीयत की राजनीति बनाम नाथ पंथ की साधना पर छिड़ी जुबानी जंग. देखिए पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान का मुद्दा अब सीएम योगी आदित्यनाथ के निजी पहनावे और धार्मिक पहचान पर छिड़ी जंग में बदल गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए एक हालिया बयान ने इस मामले को और तूल दे दिया है. उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भगवा वस्त्र पहनने और कान छिदवाने से कोई योगी नहीं हो जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य को गंगा स्नान करने से रोककर बहुत बड़ा 'पाप' किया है, जिसके लिए उन्हें सजा भुगतनी पड़ेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ खुद का सर्टिफिकेट दिखाएं कि वे योगी हैं या नहीं, वे कैसे तय कर सकते हैं कि अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य हैं या नहीं.
