65 साल पहले डकैतों ने कर लिया था किडनैप, अब 80 साल की उम्र में घर पहुंची मिठनी तो ये हुआ
Hardoi News: हरदोई में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई मिठनी देवी अपनी बेटी की मदद से आखिरकार मायके पहुंचीं. भावुक मिलन ने पूरे गांव को आंसुओं से भर दिया.
ADVERTISEMENT

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसकी शुरुआत आज से करीब छह दशक पहले हुई थी. 15 साल की एक किशोरी को डकैतों ने अगवा कर लिया था और वह अपने परिवार से बिछड़ गई थी.समय बीतता गया, जिंदगी ने कई करवटें लीं, लेकिन मायके की याद उसके दिल से कभी नहीं मिटी. अब 65 साल बाद, अस्सी साल की उम्र में वह अपने गांव लौटी तो पूरे इलाके की आंखें नम हो गईं.