सीतापुर में थानेदार पर खूब भड़के BJP विधायक ज्ञान तिवारी, पूछ ली गई गई औकात भी, गजब हुआ बवाल
ADVERTISEMENT
Gyan Tiwari vs Sanjay Pandey: "औकात क्या है तुम्हारी?" सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में भिड़े भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी और थानेदार. 3 घंटे तक फर्श पर बैठकर दिया धरना. देखिए पुलिस की मनमानी पर क्यों भड़के विधायक.
Gyan Tiwari vs Sanjay Pandey:सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में उस वक्त भारी हंगामा मच गया जब भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी अपने समर्थकों के साथ थाने के फर्श पर धरने पर बैठ गए. विधायक का गुस्सा थाना प्रभारी (एसओ) संजय पांडे और अन्य पुलिसकर्मियों पर इतना अधिक था कि उन्होंने सरेआम उनकी "औकात" तक पूछ डाली. विधायक का आरोप है कि पुलिस ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई की है. गांव में एक समुदाय (यादव) के कार्यक्रम (नाच) को होने दिया गया, लेकिन जब निषाद और चौहान बिरादरी के लोगों ने कार्यक्रम (नौटंकी) आयोजित की, तो पुलिस ने डंडे के जोर पर उसे बंद करा दिया और सामान फेंक दिया.