हम डरने वाले नहीं...FIR की खबर मिलते ही सपा सांसद इकरा हसन ने गुस्से में प्रशासन को कह दी ऐसी बात, मचा हड़कंप
FIR Against Iqra Hasan: सहारनपुर में हत्याकांड मामले को लेकर धरना देने पर सपा सांसद इकरा हसन पर केस दर्ज हुआ है. एफआईआर के बाद इकरा ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह गरीबों और इंसाफ की लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

Iqra hassan
FIR Against Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन और कैराना से समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन के बीच सीधे टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. सहारनपुर पुलिस ने एक हत्याकांड के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में सपा सांसद इकरा हसन, एक पूर्व मंत्री और करीब 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है. इस कार्रवाई पर कैराना सांसद इकरा हसन ने तल्ख और तीखी प्रतिक्रिया दी है. इकरा ने प्रशासन को दो टूक लहजे में चुनौती देते हुए कहा है कि वह इन मुकदमों से डरने वाली नहीं हैं और गरीबों, मजलूमों व इंसाफ की लड़ाई को पूरी मजबूती और हौसले के साथ लड़ती रहेंगी.