लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में कॉकरोच बनकर सड़क पर उतरा युवक और फिर किया यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखे प्रदर्शन, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी नाम से सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक अनोखा आंदोलन अब जमीनी स्तर पर भी चर्चा में है. मथुरा के वृंदावन में एक युवक ने कॉकरोच बनकर यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

social share
Google CTA

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी और CGI नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यह कोई आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी नहीं है, लेकिन इसके विचारों और गतिविधियों को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है. इंस्टाग्राम पर इस नाम से जुड़े पेज को कथित तौर पर 20 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स मिलने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि यह सिर्फ डिजिटल आंदोलन है या इससे आगे भी कोई राजनीतिक असर बन रहा है. बताया जाता है कि इस पहल की शुरुआत अमेरिका से अभिजीत दीपके नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी.