लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही भर्ती परीक्षा में हो रही थी धांधली, STF ने ग्रेटर नॉएडा से ऐसे पकड़ा हाईटेक नकल गैंग

ADVERTISEMENT

UP STF raid: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा में SSC ऑनलाइन परीक्षाओं में हाईटेक नकल कराने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराता था और प्रत्येक उम्मीदवार से लाखों रुपये वसूलता था.

social share
Google CTA

UP STF raid: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के सपनों को झकझोर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है. एसएससी की ऑनलाइन परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से धांधली करने वाले एक संगठित गैंग का उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है. यह गिरोह प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके परीक्षा में नकल कराता था. इस पूरे मामले ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.