लेटेस्ट न्यूज़

गंगा में बीयर पी रहा था बिहार का युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

Ganga Viral Video: वाराणसी की गंगा नदी में एक युवक ने बीयर पीते हुए स्नान किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान की है और गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होकर विवाद खड़ा कर रही है।

social share
google news

Ganga Viral Video: वाराणसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मानी जाने वाली मां गंगा के पवित्र घाटों पर हुई इस घटना ने लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है. वीडियो में जो दृश्य सामने आए हैं, उन्होंने एक बार फिर गंगा नदी की पवित्रता और घाटों पर हो रही गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले भी गंगा घाटों पर इस तरह की विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें इफ्तार पार्टी, बियर पार्टी और हड्डियां फेंकने जैसे मामले शामिल रहे हैं. अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद विवाद और तेज हो गया है.