CM के हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही दौड़ पड़े देवरिया DM मधुसूदन हुल्गी, कभी उठाया कूड़ा तो कभी खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
Yogi Adityanath Visit In Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डीएम सीएम के दौरे से पहले देवरिया-कसया मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Deoria DM Madhusudan Hulgi
Deoria DM Madhusudan Hulgi News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डीएम सीएम के दौरे से पहले देवरिया-कसया मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही माइक से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के पहुंचने की सूचना मिली, डीएम तेजी से हेलीपैड की तरफ दौड़ पड़े. अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.