लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में बंद फ्लैट से आई तेज बदबू ने खोला खौफनाक राज, अंदर इस हाल में मिले दो बुजुर्ग

ADVERTISEMENT

Ghaziabad double death case: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में बंद फ्लैट से दो बुजुर्गों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. तेज बदबू आने पर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला, जहां 75 वर्षीय राकेश शर्मा और 55 वर्षीय नीम सिंह मृत मिले.

social share
Google CTA

Ghaziabad double death case: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है. एक बंद फ्लैट से दो बुजुर्गों के शव मिलने की खबर ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. मामला तब सामने आया जब आसपास रहने वाले लोगों को कई दिनों से तेज बदबू आने लगी और शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. कमरे में दो शव पड़े थे, जिनकी हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.