कट गया था कॉन्स्टेबल की मां का हाथ… अचानक कानपुर कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए 50 से ज्यादा ITBP जवान फिर ये पता चला
ITBP Jawans Kanpur: कानपुर में इलाज में लापरवाही के आरोप पर ITBP जवानों का गुस्सा फूट पड़ा. साथी कांस्टेबल की मां का हाथ काटने के बाद अस्पताल को मिली क्लीन चिट से नाराज 50 से ज्यादा हथियारबंद जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए.
ADVERTISEMENT

ITBP Jawans Kanpur
ITBP Jawans Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 23 मई की सुबह लगभग 50 की संख्या में ITBP के कुछ जवान सीधे कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए. आधुनिक हथियारों से लैस जवानों की भारी मौजूदगी से हड़कंप मच गया. मगर इसके पीछे की वजह क्या थी, आखिर इतनी संख्या में ITBP के जवान हथियार के साथ कमिश्रर ऑफिस क्यों गए थे? दरअसल यहां एक साथी कांस्टेबल विकास सिंह की मां के हाथ में इंफेक्शन फैल गया था. इलाज के दौरान महिला के हाथ को काट दिया गया. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी अस्पताल को क्लीन चिट थमा दी. जांच रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद आईटीबीपी के जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और वो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए. घंटों चले इस हाई-वोल्टेज तनाव के बाद जब दोबारा निष्पक्ष जांच का भरोसा मिला तब जाकर मामला शांत हुआ.