असलहा लेकर चलता कौन है… बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह ने हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर कह दी बड़ी बात
Brij Bhushan Sharan Singh: बलरामपुर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शस्त्र लाइसेंस मामले पर बड़ा बयान दिया. हाईकोर्ट द्वारा बाहुबलियों के लाइसेंसों का ब्योरा मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि अब लोग असलहे रखने और लेकर चलने की संस्कृति से ऊब चुके हैं.
ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh (File Photo)
Brij Bhushan Sharan Singh: अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व भाजपा सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे. एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए पूर्व सांसद ने यहां मीडिया से भी बात की. इस दौरान बृजभूषण शरण से हाईकोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से शस्त्र लाइसेंस धारकों का पूरा ब्योरा मांगे जाने को लेकर सवाल किया. इसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के दौर में लोग असलहे रखने से ऊब चुके हैं और अब कोई इन्हें खुलेआम लेकर नहीं घूमता. खबर में आगे जानिए बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कुछ कहा है.