लेटेस्ट न्यूज़

राहुल को हिरासत में लेते ही दिखा प्रियंका गांधी का ऐसा अवतार, गेट पर चढ़कर किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENT

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में किंग्सवे कैंप के गेट पर चढ़कर हिम्मत दिखाई और इसे वायरल किया.

social share
Google CTA

6 अक्टूबर को 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन के बंद लोहे के गेट पर चढ़ गईं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक निकले इस मार्च में पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत लगभग 260 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. डिटेंशन सेंटर ले जाए जाने के बाद जब मुख्य गेट बंद कर दिया गया तो प्रियंका गांधी ने अभूतपूर्व तेवर दिखाते हुए खुद गेट पर चढ़कर उसे खोलवाया जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं.