UP Rajya Sabha Election सपा राज्यसभा में तीसरा उम्मीदवार क्यों नहीं उतार पाई? अखिलेश के सामने ये बड़ी वजहें बनीं मुश्किल!
ADVERTISEMENT
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा। पार्टी के अंदर राजनीतिक और विधायी समीकरण सही नहीं मिले जिससे बीजेपी ने सीटें जीतीं। इस चुनाव ने जातीय और राजनीतिक संतुलन की अहमियत स्पष्ट की।
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की रणनीति ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर सभी को चौंका दिया, जबकि सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर चल रही चर्चा आखिरकार आगे नहीं बढ़ सकी. बीजेपी ने अपने सात पुराने राज्यसभा सांसदों में से किसी को भी दोबारा मौका नहीं दिया और नए चेहरों को मैदान में उतारा. दूसरी ओर अखिलेश यादव ने तीन राज्यसभा सीटों की जगह अब अपना ध्यान 403 विधानसभा सीटों पर लगाने की बात कही है. ऐसे में सवाल है कि सपा तीसरा उम्मीदवार क्यों नहीं उतार पाई और इसके पीछे क्या सियासी गणित रहा?
