लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं दारोगा प्रमोद यादव जिन्होंने पहलवान को हवा में उठा-उठाकर पटक दिया

ADVERTISEMENT

प्रमोद यादव भदोही के दरोगा हैं जो 16 वर्षों से कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। वे वर्ल्ड पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं।

social share
Google CTA

गाजीपुर के बहादुरगंज से निकलकर उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे प्रमोद यादव की कहानी सिर्फ एक सिपाही की नहीं बल्कि एक ऐसे जांबाज पहलवान की है जिसके लिए खाकी उसकी जिम्मेदारी है और अखाड़ा उसका जुनून. बचपन से ही खेल के प्रति बेपनाह लगन के दम पर महज दस साल की उम्र में खेल कोटे से UP पुलिस का हिस्सा बने प्रमोद आज भी अपनी फिटनेस और पहलवानी से हर किसी को हैरान कर देते हैं. वर्तमान में भदोही के कोईरोना थाने में तैनात प्रमोद ड्यूटी के बाद भी अखाड़े की चुनौती से पीछे नहीं हटते-मेले में हो रहे दंगल में उतरते हैं, खुली चुनौती स्वीकार करते हैं और अपने दांव-पेच से जीत हासिल कर सभी को चौंका देते हैं..