लेटेस्ट न्यूज़

प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को जब उठाकर हिरासत में ले गई पुलिस, ऐसा था नजारा

ADVERTISEMENT

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. यह गिरफ्तारी 6 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई. राहुल गांधी ने बार-बार विरोध करते हुए पुलिस के प्रयासों का सामना किया.

social share
Google CTA

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 6 अक्टूबर को उस वक्त जबरदस्त सियासी भूचाल आ गया, जब एसआईआर (SIR) के विरोध में संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया. आकाशवाणी भवन के पास करीब 8 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज धरने के बाद जब पुलिस ने बल प्रयोग कर नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस बस की खिड़की से बाहर लटककर अपना विरोध जताया और हाथ में संविधान की प्रति लहराई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कई विपक्षी सांसदों की मौजूदगी में हुए इस जोरदार प्रदर्शन ने पूरे देश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है.