लेटेस्ट न्यूज़

बुर्का पहन कांवड़ लेकर आईं तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने बताई धमकी वाली बात, कौन धमका रहा?

Tamanna Malik Sambhal Kanwar Yatra: बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने पूरी की अपनी मन्नत! पति अमन त्यागी के साथ संभल में किया जलाभिषेक. जानिए शादी से पहले मांगी गई उस मन्नत की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक की बुर्के में कांवड़ यात्रा अब सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने पति अमन त्यागी के साथ संभल के शेमनाथ तीर्थ पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. तमन्ना ने बताया कि यह कांवड़ उनकी एक पुरानी मन्नत का हिस्सा थी. शादी से पहले, जब उनकी और अमन की बातचीत चल रही थी, तब उन्होंने मन्नत मांगी थी कि यदि उनकी शादी हो जाती है, तो वे हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आएंगी. शादी के बाद उनके दो बेटे हुए, और अब जब परिवार पूरी तरह 'कम्प्लीट' हो गया, तो उन्होंने अपनी यह मन्नत पूरी की.