UP board एग्जाम शुरू होने से पहले उन्नाव में 10वीं और 12वीं के पेपर बंडल वाली गाड़ी तालाब में पलटी फिर ये हुआ
Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाओ में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रश्नपत्र लेकर जा रहा डीसीएम तालाब में पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है.
ADVERTISEMENT

Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेकर जा रहा एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया. हादसे के बाद कई प्रश्नपत्रों के बंडल पानी में भीग गए. प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और पेपरों को सुरक्षित निकालकर दूसरी गाड़ियों से परीक्षा केंद्रों तक भिजवाया. दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.