लेटेस्ट न्यूज़

काशी विश्वनाथ धाम में 62 मंदिरों से पहुंची पावन भेंट, महाशिवरात्रि पर दिखी ऐसी आध्यात्मिक एकता

Mahashivratri Kashi: महाशिवरात्रि के अवसर पर कशी विश्वनाथ मंदिर में 62 से अधिक देश-विदेश के प्रमुख मंदिरों, शक्तिपीठों और ज्योतिर्लिंगों का पावन प्रसाद अर्पित किया गया. श्री कशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की इस पहल ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को साकार करते हुए सनातन समाज को वैश्विक स्तर पर एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mahashivratri Kashi: इस बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी की धरती से संपूर्ण विश्व को 'आध्यात्मिक एकता' का एक बड़ा संदेश दिया गया है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की एक अभिनव पहल के चलते भगवान विश्वेश्वर महादेव के चरणों में देश-विदेश के 62 से अधिक प्रमुख मंदिरों, शक्तिपीठों और ज्योतिर्लिंगों का पावन प्रसाद और भेंट अर्पित की गई है. यह आयोजन 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करते हुए सनातन समाज को एक सूत्र में पिरोने का वैश्विक मंच बन गया है.