वाराणसी होटल के कमरे नंबर 2005 में सगे भाई-बहन ने एक साथ दी थी जान, अब इसमें मोक्ष और तेरहवीं वाला एंगल चौंका देगा
Varanasi Double Suicide Case: वाराणसी के होटल सिटी इन में हैदराबाद के सगे भाई-बहन ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. माता-पिता और बड़ी बहन की मौत के बाद अकेले रह गए दोनों ने बहन की तेरहवीं के दिन यह कदम उठाया. पुलिस मोक्ष की मान्यता के एंगल से भी जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Double Suicide Case: धर्मनगरी काशी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां हैदराबाद से आए सगे भाई-बहन ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के बंद कमरे में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले एक साल में माता-पिता और फिर 28 जनवरी को बड़ी बहन की मौत के बाद दोनों पूरी तरह अकेले रह गए थे. बताया जा रहा है कि गहरे सदमे और मानसिक आघात के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है. चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने अपनी बड़ी बहन की तेरहवीं के दिन ही जान दी. पुलिस जांच में काश्यां मरणं मुक्तिः यानी काशी में मृत्यु से मोक्ष की मान्यता का एंगल भी सामने आ रहा है.