लेटेस्ट न्यूज़

वर्दी पहने बेडरूम तक पहुंच गए... दारोगा अखिलेश यादव पर इस महिला ने जो आरोप लगाए वो आपको सन्न कर देंगे

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि दरोगा ने जांच के बहाने पारिवारिक विवाद के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की और नौकरी दिलाने के नाम पर दबाव बनाया. महिला ने बताया कि दरोगा ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींचने की कोशिश की और कई बार फोन कॉल कर परेशान किया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह कानून की किताब छोड़कर इश्क की डायरी खोलकर बैठ गए. जिस महिला को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी दरोगा के कंधों पर थी उसी महिला ने अब दरोगा पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.