UP Weather Update: यूपी के इन 12 जिलों में 17 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह नया मौसमी सिस्टम 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों को प्रभावित करेगा. आसमान में बादल छाने की वजह से दिन की तीखी धूप से तो राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

up weather update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी की विदाई से पहले मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. जहां बीते कुछ दिनों से चटक धूप ने लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया था. वहीं अब एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.