शादी के 15 साल बाद शौहर अल्लारखा को छोड़ भतीजे संग भागी बीवी शाजिदा! पति बाहर था तभी हुआ ये खेल
Extra marital affair case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शाजिदा नाम की महिला अपने ही सगे भतीजे सिराज के प्यार में अंधी होकर पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गई.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: सांकेतिक तस्वीर
Extra marital affair case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां शाजिदा नाम की एक महिला अपने पति अल्लारखा को छोड़कर अपने भतीजे सिराज हुसैन से साथ घर छोड़कर फरार हो गई. शादी के करीब 15 साल बाद अल्लाराखा की पत्नी कुछ ऐसा करेगी ये उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. शाजिदा अपने प्यार में इस कदर अंधी हो बैठी की उसने अपने दो मासूम बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. अब पीड़ित पति अल्लारखा ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी पत्नी शाजिदा और भतीजे सिराज हुसैन के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है.