यूपी विधानसभा में तरल पेय पदार्थों पर चर्चा, पीने की भी हुई बात तो दिखा ऐसा नजारा!
UP VidhanSabha Viral Video: यूपी विधानसभा में हार्ट अटैक और कैंसर पर चर्चा के दौरान 'पीने' की बात पर मचा बवाल. स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने युवाओं को दी सलाह तो विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक पर कर दिया मजे़दार कमेंट.
ADVERTISEMENT
UP VidhanSabha Viral Video: उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर चर्चा के दौरान 'तरल पेय पदार्थों' (लिक्विड पेय, विशेषकर शराब) के सेवन को लेकर काफी दिलचस्प और हंगामेदार बहस हुई. यह मामला तब उठा जब प्रदेश में बढ़ते हार्ट अटैक और कैंसर के मामलों पर सदन में चर्चा हो रही थी. असल में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सचिन यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के उन लोगों के नाम गिनाए जिनकी हाल ही में हार्ट अटैक या कैंसर से आकस्मिक मृत्यु हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पतालों में इलाज नहीं मिला और एनसीआरपी के डेटा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.