लेटेस्ट न्यूज़

पाल वोटर्स पर अखिलेश यादव की नजर! राजकुमार पाल के जरिए यूं सपा चीफ ने साधे कई अहम सियासी समीकरण

UP News: पूर्वांचल की राजनीति में इस समय पाल वोटर्स चर्चाओं में हैं. दरअसल पाल समाज से आने वाले राजकुमार पाल सपा में शामिल हो गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां सपा मजबूत हो गई है. जानिए कौन हैं ये और क्या है सपा की रणनीति?

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, नेताओं का पार्टी में शामिल होना, पार्टी बदलना शुरू हो गया है. सियासी दल समीकरणों को साध रहे हैं. जातीय समीकरणों के हिसाब से भी रणनीति बनाई जा रही है. ताजा मामला राजकुमार पाल से जुड़ा हुआ है. दरअसल सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर पाल वोटर्स पर है. इसी बीच प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.