लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के रामबाबू निषाद ने दोनों पत्नी शीला और मन्नू देवी के साथ मनाया करवा चौथ... कैसे हुईं उनकी 2 शादियां

आगरा में एक पति ने अपनी दो पत्नियों के साथ करवा चौथ मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. जानें इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जहां पहली पत्नी की रजामंदी से पति ने दूसरी शादी की और अब सब एक साथ रहते हैं.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

Agra News: करवा चौथ पर यूं तो हर तरफ प्यार और समर्पण की तस्वीरें सामने आती हैं. मगर 'ताजनगरी' आगरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसकी अब चर्चा भी है और वह सोशल मीडया पर जमकर वायरल है. यहां एक पति की लंबी उम्र के लिए उसकी दो पत्नियों ने एक साथ करवा चौथ का व्रत रखा. दोनों ने एक साथ ही पूजा कर अपना व्रत भी तोड़ा. इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.