बहुत मिस करूंगा पापा आपको... पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह ने पहली बार जो कुछ कहा उस जान आंख गीली हो जाएंगी!
Rinku Singh News: वर्ल्ड कप विजेता रिंकू सिंह ने पिता के निधन के बाद लिखा भावुक पोस्ट. 'फर्ज' और 'सपने' के बीच के संघर्ष को बयां करते हुए कहा रिंकू ने 'हर खुशी में खलेगी आपकी कमी.'
ADVERTISEMENT

Rinku Singh with his father Khanchand Singh.
Rinku Singh News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह वक्त खुशियों और गम का एक ऐसा संगम है जिसे शब्दों में पिरोना आसान बात नहीं है. एक तरफ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है तो दूसरी तरफ रिंकू ने अपने जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक और अपने पिता को खो दिया है. वर्ल्ड कप की जीत के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए रिंकू सिंह ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसने हर क्रिकेट प्रेमी की आंखों को नम कर दिया है.