UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब ऐसा हो जाएगा मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने मॉनसून की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि अब प्रदेश से मॉनसून की विदाई पूरी होने वाली है. इसके लिए अगले 12 घंटों के दौरान परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बन गई हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट है. अब प्रदेश से मॉनसून की विदाई पूरी होने वाली है, जिसके लिए अगले 12 घंटों के दौरान परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बन गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मॉनसून पहले ही जा चुका था, लेकिन अब राज्य के कुछ और हिस्सों से भी यह पूरी तरह वापस हो जाएगा.
