लेटेस्ट न्यूज़

छठ के लिए दिल्ली से पटना जाएंगी ये दो स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस... यूपी के ये स्टेशन पड़ेंगे बीच में, देखें टाइमिंग्स

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे नई दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से कर रही है.

ADVERTISEMENT

Vande Bharat train
Vande Bharat train
social share
google news

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में दिवाली और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के दौरान ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. क्योंकि दिल्ली, मुंबई और देश के अन्य बड़े शहरों में रहने वाले यूपी- बिहार के लोग दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने-अपने घर जाते हैं. त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे नई दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन 11अक्टूबर से कर रही है. इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली से यूपी होते हुए बिहार जाने वालों के लिए काफी आसानी होगी. खास बात यह है कि इन दोनों ट्रेनों का नंबर भले ही अलग-अलग हो और सप्ताह में अलग-अलग दिन चलें. लेकिन इनकी टाइमिंग और स्टॉपेज एक समान है.