लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अभी भी होगी मॉनसूनी बारिश?... IMD ने 10-15 अक्टूबर तक बताया मौसम का हाल

UP Weather Update: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने 10 से 15 अक्टूबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अब लगभग थम चुका है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने आने वाले सप्ताह के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, 10 से 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.