अंबेडकर नगर में बीए पास फर्जी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन! मौत के बाद अस्पताल सील
Ambedkar Nagar Fake Doctor Case: अंबेडकर नगर में बीए पास शख्स खुद को डॉक्टर बताकर कर रहा था ऑपरेशन. नवजीवन हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद खुला 'मौत के अस्पताल' का राज. देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
अंबेडकर नगर के बसखारी बाजार स्थित 'नवजीवन हॉस्पिटल' का एक खौफनाक सच सामने आया है. आरोप है कि यहां बिना किसी डॉक्टरी डिग्री के फर्जी डॉक्टरों ने एक महिला का ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. अस्पताल का संचालक योगेश यादव (B.A. पास) और उसका सहायक शुभम विश्वकर्मा (इंटर पास) बिना किसी मेडिकल डिग्री के ऑपरेशन कर रहे थे. योगेश के पिता एक सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय थे. वह अपने पिता के साथ अस्पताल आता-जाता था और वहीं से उसने खुद को डॉक्टर समझकर अस्पताल खोल लिया.]