यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले ही उन्नाव में पलट गया पेपर से भरा मिनी ट्रक? DIOS सुनील दत्त ने बताई पूरी सच्चाई
UP Board Exam 2026: उन्नाव में यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों से भरे डीसीएम के तालाब में पलटने की खबर को शिक्षा विभाग ने पूरी तरह गलत है. DIOS सुनील दत्त ने स्पष्ट किया कि लाल रंग का डीसीएम परीक्षा सामग्री केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाकर खाली वापस लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हुआ.
ADVERTISEMENT

Unnao News
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल यानी 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. इस बीच उन्नाव से खबर सामने आई कि बोर्ड परीक्षाओं के पेपर से भरा एक डीसीएम यानी मिनी ट्रक तालाब में पलट गया. इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर ये दावा किया गया कि डीसीएम में रखे प्रश्नपत्रों के बंडल पानी में भीग गए हैं. हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है.