लेटेस्ट न्यूज़

शादी में इंजीनियर प्रफुल्ल राणा ने लौटा दिया 21 लाख का शगुन फिर कही ऐसी बात जिसे सुन हर कोई हुआ इमोशनल

Saharanpur News: सहारनपुर के इंजीनियर प्रफुल्ल राणा ने अपनी शादी में दहेज के खिलाफ एक बड़ी मिसाल पेश की है. उन्होंने शादी के मंडप में वधू पक्ष द्वारा दिए जा रहे 21 लाख रुपये ससम्मान लौटा दिए और शगुन के तौर पर मात्र 1 रुपया स्वीकार किया.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News: शादी में गिफ्ट के नाम पर लड़की वालों से दहेज लेने की प्रथा कोई नई बात नहीं है. सालों से लोग शादी में लाखों रुपये दहेज के नाम पर मांगते आ रहे हैं. लेकिन आज भी समाज में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो शादी को एक सुंदर बंधन मानते हैं ना कि इसे पैसों के तराजू पर तौलते हैं. ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के छुटमलपुर से सामने आया है जहां प्रफुल्ल राणा नाम के इंजीनियर ने अपनी शादी में मिलने वाले 21 लाख रुपये लौटा दिए. इस दौरान प्रफुल्ल ने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद लोग खुश होकर ताली बजाने लगे. वहीं लड़की पक्ष के लोग इमोशनल हो गए.