पुलिस को आपको गोली मारते दर्द नहीं होता... I Love Muhammad पर अब इमरान मसूद ने मुस्लिमों को दी ये सीख
उत्तर प्रदेश और देश के कई हिस्सों में "I Love Muhammad" पोस्टर विवाद को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है. बरेली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हुआ, जिसके बाद मौलाना तौकीर रज़ा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कई शहरों और देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समाज I Love Muhammad पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर उद्वेलित है. यूपी के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन और इस दौरान पुलिस से टकराव की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसा ही कुछ बरेली में भी हुआ है. बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान उनका पुलिस से टकराव हो गया. इसके बाद पुलिस ने 11 FIR दर्ज करते हुए बरेली के मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. अब इस पूरे विवाद पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और यूपी के दिग्गज नेता इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है. इमरान ने इस पूरे मामले में मुस्लिम समाज के लोगों को सतर्क किया है.