लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल मर्जर में 'PDA स्टू़डेंट्स' की जानकारी मांग ली... मैनपुरी कलेक्टर IAS अंजनी सिंह से डिंपल यादव ने पूछ लिए ये 7 सवाल

Dimple Yadav Letter to Mainpuri DM: डिंपल यादव ने योगी सरकार के यूपी स्कूलों के विलय फैसले का कड़ा विरोध किया. उन्होंने जिलाधिकारी मैनपुरी से 341 स्कूलों को बंद/मर्ज करने के आदेश पर हजारों बच्चों के प्रभावित होने और अभिभावकों की सहमति न लेने पर जवाब मांगे हैं.

ADVERTISEMENT

Mainpuri DM Dimple Yadav
Mainpuri DM Dimple Yadav
social share
google news

Dimple Yadav Letter to Mainpuri DM: समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों के विलय (मर्ज) करने के फैसले पर कड़ा विरोध किया है. उन्होंने मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को पत्र लिखकर इस निर्णय से प्रभावित होने वाले हजारों बच्चों और उनके परिवारों को लेकर 7 सवाल पूछकर पर विस्तृत जवाब मांगे हैं. डिंपल यादव ने इस बात पर जोर दिया है कि इस बड़े बदलाव से पहले अभिभावकों की लिखित सहमति नहीं ली गई है.