लेटेस्ट न्यूज़

आपने अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य का अधूरा वायरल वीडियो देखा था, पूरा अब सामने आया इसमें बड़े ट्विस्ट

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें 'शूद्र' शब्द को लेकर बहस हुई। अखिलेश यादव कहते दिखे 'किसी को शूद्र मत कहना'. यह विवाद 2023 का है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Controversy
Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Controversy
social share
google news

Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Controversy: सोशल मीडिया पर इस वक्त समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश का एक वीडियो भयंकर तरीके से वायरल है. वायरल वीडियो अखिलेश यादव के संग कथावाचक अनिरुद्धाचार्य नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच शूद्र शब्द को लेकर विवाद हुआ. वायरल वीडियो में देखा सकता है कि अखिलेश यादव, अनिरुद्धाचार्य से कह रहे हैं 'आइंदा किसी को शूद्र मत कहना.' सोशल मीडिया अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सपा समर्थक इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अखिलेश यादव की तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं, लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि अखिलेश यादव ने अपने धर्म के ज्ञान से कथावाचक की बोलती बंद कर दी. अब सबसे बड़ा सवाल है कि ये वीडियो कब का है और इस विवाद की शुरुआत कैसे हुई?