लेटेस्ट न्यूज़

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ अखिलेश यादव का ये वीडियो हो गया वायरल, अब इसका पूरा सच जान लीजिए

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अखिलेश 'शूद्र' शब्द के इस्तेमाल पर टिप्पणी कर रहे हैं. पीडीए की सियासत के बीच इस वीडियो का क्या है पूरा सच और सियासी दांव, जानें.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya viral video
Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya viral video
social share
Google CTA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस वीडियो में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'BJP वर्सेज PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और 'शूद्र' की सियासत गरमाई हुई है. सपा समर्थक इस वीडियो को जमकर साझा कर रहे हैं और अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए 'पीडीए जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं. वीडियो में अखिलेश यादव कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि 'आइंदा किसी को शूद्र मत कहना.'